फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी-सौंग बांध परियोजना के प्रत्येक चरण काम तय समय पर पूरा करें : सीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों परियोजनाएं वर्ष-2029 में होंगी पूरी
विज्ञापन

- जमरानी बांध की 3678.23 करोड़ और सौंग बांध की 2524.42 करोड़ की लागत है
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि जमरानी और सौंग बांध परियोजना के प्रत्येक चरण के काम तय समय पर पूरे किए जाएं। कार्याें की गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही नियमित तौर पर मूल्यांकन कराया जाए।
विज्ञापन

दोनों परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सीएस बर्द्धन ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। कार्यों का फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल व मूल्यांकन भी नियमित कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा परियोजनाओं से प्रभावितों के पुनर्वास के कार्य समय पर पूरा कराए जाएं। प्रभावितों को मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन का कार्य आपसी तालमेल और विश्वास में लेकर किया जाए। इसके लिए लगातार संवाद जारी रखें। बैठक में सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि नैनीताल जिले में निर्माणाधीन जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना की लागत 3678.23 करोड़ है। इस परियोजना को जून-2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। देहरादून जिले की सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंचा, 150 एमएलडी की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, इसकी लागत 2524.42 करोड़ है। इसका निर्माण कार्य नवंबर- 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें