फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे पर रोक व जनसमस्याओं का समाधान कराए प्रशासन

विज्ञापन
उप जिला​धिकारी को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकराता। छावनी बाजार व्यापार मंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही उन्होंने चकराता व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही सूखे नशे की बिक्री व सेवन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चकराता की उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह से मुलाकात करके क्षेत्र की जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा चकराता व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा सूखे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और कई परिवार सामाजिक व आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा जनजातीय क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। विशेष रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय को दोबारा छावनी बाजार से संचालित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश चांदना, सचिव रविश अरोड़ा, अंकित मोहल, कमल किशोर रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें