फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव की 'बेइज्जती' पर ब्रिटिश हाईकमीशन को पत्र

Sun, 22 Sep 2013 08:46 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव को ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आठ घंटे तक रोके जाने के मामले में पतंजलि योगपीठ ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ की ओर से पूरे प्रकरण पर कमीशन से जवाब मांगा गया है। दूसरी ओर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को भी इस पूरे मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए लिखा गया है।

पढें, शर्मनाक! नेत्रहीन लड़की से किया दुष्कर्म का प्रयास

बिना कारण के रोका
पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला की ओर से ब्रिटिश हाईकमीशन और विदेश मंत्री को पत्र लिखे गए। इन पत्रों में कहा गया है कि वर्ष 2006 से बाबा रामदेव लगातार ब्रिटेन का दौरा करते रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार उन्हें ब्रिटेन में चार योग शिविरों में भाग लेना था लेकिन, उन्हें बिना कारण बताए आठ घंटे तक हीथ्रो एयरपोर्ट पर रोका गया।

पढें, हैवान! कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू

देश का अपमान बताया
इस पूरे मसले पर पतंजलि योगपीठ ने ब्रिटिश हाईकमीशन से कार्रवाई कर जवाब देने को कहा है। दूसरी ओर सलमान खुर्शीद को लिखे पत्र में पतंजलि की ओर से कहा गया है कि बाबा रामदेव को रोका जाना देश के सवा अरब लोगों का अपमान है।

पढें, विदेशियों के दिल में 'टिक-टिक' करती है अपनी वॉच

इस मसले पर भारत सरकार को कड़ी आपत्ति जतानी चाहिए। एसके तिजारावाला  ने बताया कि बाबा रामदेव को रोका जाना बेहद दुखद है। बिना कारण बताए रोक जाने से बाबा के समर्थक और देशवासी आहत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें