दून में हैं 22 केंद्र, कोई घटना हो जाए तो विभाग झाड़ लेते हैं पल्ला
शहर में करीब 22 नशा मुक्ति केंद्र हैं। इन केंद्रों की जानकारी किसी भी विभाग के पास स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग कहता है कि यह केंद्र हमारी निगरानी में नहीं चलते। जबकि ऐसा ही जवाब समाज कल्याण विभाग का भी रहता है। अगर किसी केंद्र में कोई घटना घट जाती है तो सभी विभाग मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। पिछले दिनों चंद्रबनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद भी नशा मुक्ति केंद्र के बारे में कोई विभाग कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टैक्स चोरी पर हेली कंपनी के कार्यालयों में जीएसटी टीम का छापा, केदारनाथ में संचालित कई रडार पर
नशा मुक्ति केंद्र किस विभाग की देखरेख में हैं यह स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक 22 नशा मुक्ति केंद्र देहरादून में हैं। अब इनकी निगरानी के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। -डॉ. संजय जैन, सीएमओ देहरादून