स्कूलों में कम से कम 220 दिन अनिवार्य कक्षाएं
मंत्री ने कहा कि स्कूलों में कम से कम 220 दिन अनिवार्य कक्षाएं चलनी चाहिए। उन्होंने राज्य की साक्षरता दर को शत-प्रतिशत करने के लिए हर शिक्षक को दो-दो लोगों को साक्षर बनाने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि राज्य में अब भी सात प्रतिशत लोग निरक्षर हैं। कार्यक्रम में विभागीय सचिव रविनाथ रमन ने कहा कि शिक्षा विभाग में पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन किया गया, विभाग को इसका फायदा मिलेेगा। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि हर स्कूल में आरटीई की जानकारी एवं छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंडियन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आरके सिन्हा ने कहा कि इस तरह का शिविर राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने अपने जिलों में किए गए नवाचारी कार्यों की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें...नया हेलीकॉप्टर लेगी धामी सरकार: करीब 20 साल पुराना हो चुका हेलीकॉप्टर, जानिए लीज पर ही क्यों खरीदने की तैयारी?