फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जागरुकता के लिए समिति गठित, उपभोक्ताओं को वर्तमान दरों में मिलेगी 4% छूट

Tue, 11 Feb 2025 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वर्तमान दरों से चार प्रतिशत कम दरों पर बिजली इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। छुट्टी या रात को प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल ने प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जानकारी देने के लिए विशेष समिति का गठन किया है। समिति उपभोक्ताओं को इसके लाभों की जानकारी देगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लगातार ये प्रयास किए जा रहे हैं कि उपभोक्ताओं के बीच इसे लेकर कोई भ्रामक जानकारी न पहुंचे। लिहाजा, मुख्यालय स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाएगी।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए वरदान होगा। मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वर्तमान दरों से चार प्रतिशत कम दरों पर बिजली इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। छुट्टी या रात को प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...Roorkee:  प्रयागराज महाकुंभ में आगामी दो स्नान पर्वों के लिए चलेंगी 29 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15.87 लाख घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे। इस मीटर को घर बैठे मोबाइल एप की मदद से रिचार्ज करा सकेंगे। सोलर लगाने पर इसी मीटर को नेट मीटर में शामिल किया जा सकेगा। पुराने मीटर हटाकर नया प्रीपेड मीटर लगाने पर अलग से कोई शुल्क देय नहीं होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें