फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand:  उद्यान विभाग का कारनामा आया सामने, जिस नर्सरी पर एफआईआर दर्ज उसी को पौध वितरण का काम

Tue, 11 Feb 2025 12:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने जून 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. बवेजा को निलंबित कर दिया था। उद्यान विभाग की ओर से दागी नर्सरी को फिर से फल पौध आवंटन का काम देने पर सवाल उठने के बाद विभाग ने आदेश रद्द कर दिया।

विज्ञापन
मीटिंग ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को वितरित होने वाले फल पौधों में उद्यान विभाग का एक कारनामा सामने आया है। वर्ष 2023 में चर्चित फल पौध खरीद घोटाले में सीबीआई ने जिस नर्सरी के खिलाफ एफआईआर कराई है। विभाग ने उसी नर्सरी को दोबारा फल पौध आवंटन का काम दिया। विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने पर नर्सरी को दिया गया फल पौध आवंटन करने का आदेश रद्द कर दिया गया है।

कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के सचिव दीपक करगेती ने उद्यान विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई करने की मांग की। हाल ही में विभाग ने किसानों को शीतकाल पौध आवंटन के लिए नर्सरियों का चयन किया। जिसमें विभाग ने यूके हाईटेक नर्सरी को भी फलदार पौध वितरण का काम दिया।

विज्ञापन


सवाल उठने के बाद विभाग ने आदेश रद्द
पिछले साल पूर्व उद्यान निदेशक डॉ.एचएस बवेजा के कार्यकाल में हुए फल पौध घोटाले में सीबीआई ने यूके हाईटेक नर्सरी के खिलाफ एफआईआर कराई थी। प्रदेश सरकार ने जून 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. बवेजा को निलंबित कर दिया था। उद्यान विभाग की ओर से दागी नर्सरी को फिर से फल पौध आवंटन का काम देने पर सवाल उठने के बाद विभाग ने आदेश रद्द कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी

जानकारी के अभाव में यूके हाईटेक नर्सरी का चयन कर लिया गया था। मामला संज्ञान में आने पर नर्सरी को दिया गया फल पौध आवंटन का काम निरस्त कर दिया गया है। - महेंद्रपाल, निदेशक, बागवानी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें