फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरियाली तीज पर देहरादून में हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरियाली तीज पर देहरादून में जगह-जगह महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर गायन, नृत्य समेत कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना प्रदान करते हैं।I
विज्ञापन

Iभारतीय वैश्य महासंघ, उत्तराखंड की ओर से शनिवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक पर तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सोनिया ने सील डांस और पल्लवी, प्रतिमा एवं उनके ग्रुप ने आया सावन झूम के पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, अजय गर्ग, वर्षा गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, अनु गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीना अग्रवाल एवं उनके शिष्यों की ओर से शिव-पार्वती विवाह की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई।
I
I
I
Iआरकेके डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में हरियाली तीज के मौके पर संस्थापक रेखा नेगी, किरण, रानी, दीपा, रीता, कंचन, डिम्पल, उर्मिला, नीलम, मायावती, ज्योति, सुमन, बसंती, लक्ष्मी और गीता सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

I
Iउधर, वार्ड संख्या 44 में पार्षद डोली रानी मोहन के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिस पर विभाग अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर पार्षद डोली रानी मोहन, ममता सैनी, मधु साहनी, हिमानी मल्होत्रा, श्वेता भाटिया, सोनिया चोपड़ा, खुशी चोपड़ा, अलका अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।
I
I
I
Iश्रावण मास में हरियाली तीज का पर्व नेशविला रोड वेलफेयर सोसाइटी महिला संगठन की ओर से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका ज्योति चमोली, कवल अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान तीज क्वीन अलका गुप्ता, तीज मालिका शुभम और तीज अप्सरा शैली गुप्ता को चुना गया। इस मौके पर शालू, नेहा, ज्योति, रिंकी, पूजा, शालिनी, संगीता, शुशीला, स्वाति, सोनम, रूपम, शुभम, पुष्पा, शैली, स्वीटी आदि मौजूद रहीं। वहीं, सांभवी एनजीओ की ओर से पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से हरेला पर्व के अवसर पर ओएनजीसी पॉलिटेक्निक संस्थान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, प्राचार्या नमिता ममगाईं, रचना पंत आदि मौजूद रहे।
I
Iसनराइज अकादमी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी थीं। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, तनु उनियाल और सुषमा ममगईं विशिष्ट अतिथि रहीं। सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सनराइज अकेडमी की अध्यक्षक विदुषी निशंक, प्रबंधन निर्देशिका पूजा पोखरियाल, अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल, बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा, प्रधानाचार्या नीतू तोमर, डीफार्मा कॉलेज की प्रधानाचार्या अपेक्षा रावत, मोनिका शर्मा, सविता पोखरियाल आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें