Iश्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने तीसरे स्टेज के एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी की है। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने चिकित्सकों को बधाई दी है। अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने कहा कि एक महिला को स्टेज-तीन के एडवांस कोलन कैंसर होने पर भर्ती किया गया था। महिला को आंतों के कैंसर की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इससे पूर्व महिला कई अस्पतालों में गई थी। लेकिन सभी ने मना कर दिया था। महिला अस्पताल में आयोजित एक कैंसर जागरूकता शिविर में आई थी। बताया कि आठ घंटे तक चले ऑपरेशन में चिकित्सकों को सफलता मिली है। चिकित्सकों की टीम में डॉ. निशीथ गोविल एवं डॉ. कनिका कपूर शामिल रहीं।I