फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में उड़ेंगे रंग, बरसेंगे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
दून संयुक्त जयसवाल संघ की ओर से 13 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम होगा। इस दौरान संगीतमय भजन संध्या, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और फूलों की होली खेलने के साथ ही एक-दूसरे को रंग भी लगाया जाएगा। इस संबंध में संघ की ओर से बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियां की गई।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। जीएमएस रोड स्थित श्री गणेश गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी। मथूरा से आ रहे कलाकार फूलों की होली खेलने के साथ उत्साह के रंग बरसाएंगे। बैठक में अनिल जायसवाल ,पवन जायसवाल अजय जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, नवीन जायसवाल, अंकेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, मोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें