फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने पैदा की सिहरन, माइनस में पहुंचा पारा

Tue, 10 Jan 2017 02:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
चकराता में जमकर बर्फबारी हुई है। - फोटो : NDJoshi/AmarUjala
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद अब जौनसार बावर में ठंडी बर्फीली हवाएं चलने का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को क्षेत्र में चली शीतलहर ने ठंड में इजाफा कर दिया। आलम यह रहा कि चटक धूप भी कोई राहत नहीं दे सकी। दोपहर के समय चली बर्फीली हवाओं ने शरीर में सिहरन पैदा कर दी।
विज्ञापन


मौसम के इस मिजाज से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी अंचलों में भी दिनभर शीतलहर का दौर जारी रहा।

सोमवार को विकासनगर का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 03 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, चकराता का अधिकतम तापमान 04 और न्यूनतम -03 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पारे के शून्य डिग्री से नीचे चले जाने पर पहाड़ी अंचलों में सड़क पर पाला जमने लगा है। जिससे वाहनों के स्किट होने का खतरा बढ़ गया है।

चकराता में शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर सेंकते नजर आए। विकासनगर क्षेत्र में भी शाम ढलते ही अलाव और हीटर जल उठे। आसमान में बादल छाने से सर्दी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें