फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी कर सकेंगे राजाजी पार्क की चीला रेंज के दीदार, एंट्री ओपेन

Mon, 09 Jan 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
राजाजी पार्क - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में बारिश के बाद मंगलवार से सैलानियों की आगमन शुरू कर दी गई है। तीन दिन पहले हुई बारिश से रास्ते खराब होने पर चीला रेंज में सैलानियों की एंट्री बंद कर दी गई थी। रास्तों की मरम्मत के बाद मंगलवार से चीला रेंज के दरवाजे सैलानियों के लिए एक बार फिर से खोल दिए गए है।
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर हुई झमाझम बारिश के बाद चीला रेंज सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। बारिश से रास्तों पर पड़ी मिट्टी बहने से रास्ते पर कटान होने से गहरे गड्ढे बन जाते हैं। ऐसे में पार्क के रास्तों पर वाहनों का आगमन बेहद कठिन हो जाता है।

ऐसी स्थित में दुर्घटना को देखते हुए पार्क प्रशासन की ओर से सैलानियों के आगमन पर रोक लगा दी जाती है। दो दिन तक कराई गई रास्तों की मरमम्त के बाद अब सैलानी चीला रेंज में पहुंचकर वन्य जीवों के दर्शन कर आनंद उठा सकते हैं। वहीं राजाजी टाइगर रिवर्ज पार्क की हरिद्वार, बेरिवाड़ा में सैलानियों को आगमन जारी है।
विज्ञापन


वन्य जीव प्रतिपालक अजय शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद रास्ते खराब होने पर चीला रेंज में सैलानियों की एंट्री बंद कर दी गई थी। रास्तों की मरम्मत के बाद चीला रेंज में सैलानियों का आगमन मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें