फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ओले पड़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी दून और आसपास के ज्यादातर इलाकों में रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे मध्यम हवाओं ने शीतलहर की स्थिति पैदा कर दी। मसूरी-धनोल्टी में बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाओं ने लोगों के घरों में कैद कर दिया। वहीं जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान रहे। सोमवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें, पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ के दो हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मसूरी से लगे तमाम इलाकों राजपुर रोड, पुरकुल गांव, अनारवाला, गढ़ी कैंट, ओल्ड राजपुर क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। इन बर्फीली हवाओं की वजह से निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोग ठंड से जूझ रहे हैं। साथ ही जलभराव से समस्या हो रही है।
मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं शीत दिवस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें