वनकर्मियों ने जुड़वा सांपों को पथरी के जंगल में छोड़ दिया है। उप वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया सांपों का जोड़ा था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ जंगल में छोड़ गया। इनमें एक सांप ने वनकर्मी पर हमला भी किया था।
बताया जा रहा है कि, विष्णु घाट स्थित एक धर्मशाला में भी हाल ही में करीब छह फीट लंबा कोबरा निकलने से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।