फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सत्यमित्रानंद को मरणोपरांत स्वामी राम मानवता पुरस्कार से नवाजा

Wed, 13 Nov 2019 02:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम की 24वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यक्रम में हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद को मरणोपरांत स्वामी राम मानवता पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उनके शिष्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने ग्रहण किया।

उनको यह सम्मान समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान के लिए दिया गया है। इस दौरान  हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के बेस्ट कर्मचारी और चिकित्सकों को भी सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हिमालय के आंचल में गढ़वाल के छोटे से गांव में स्वामी राम ने जन्म लिया था। उन्होंने दुनियाभर में भारत की आध्यात्मिक पताका फैलाई। अपना जीवन मानवता और लोक कल्याण को समर्पित किया। वहीं इस दौरान हिमालयन यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश भर के विभिन्न छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें