लाखों युवाओं के लिए होगा फायदेमंद
हरिद्वार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ ईको-टूरिज्म के भी पर्याप्त अवसर हैं। यह लाखों युवाओं के लिए फायदेमंद होगा। राज्य में हर मौसम में पर्यटन की गुंजाइश है, कुछ लोग यहां श्रद्धालु भक्तों के रूप में आते हैं तो कुछ पर्यटक के रूप में । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिस पहल को आगे बढ़ाया था, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उसे चरम तक पहुंचाया है।
विवाद हल करने का रास्ता निकाला
होटल अलकनंदा के मालिकाना हक का विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी तल्ख़ टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उन्होंने मिल बैठकर संवाद के जरिए होटल के विवाद हल करने का रास्ता निकाला। जिसके बाद आज अलकनंदा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को भागीरथी उत्तर प्रदेश को मिल गया है। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार होती दिख रही है। कहा कि उन्होंने मोदी जी से सिर्फ एक ही बात की है कि विवादों को उलझाने के तो अनेक बहाने मिल जाएंगे। लेकिन समस्या के जड़ में जाकर समाधान किया जाए।
उत्तराखंड ने 21 साल में किया बहुत विस्तार
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में टूरिज्म और इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं से युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दिया जा सकता है। यह चार धाम के साथ ही अनेक उत्सव साल भर चलते रहते हैं। जिसमें हरिद्वार हर की पैड़ी पर तो हर दिन ही गंगा स्नान के लिए लाखों लोग आते हैं। ऐसे में होटल अलकनंदा उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने में कारगर साबित होगा। कहा कि उत्तराखंड ने 21 साल में बहुत विस्तार किया है। उत्तराखंड भले ही अलग राज्य बन गया हो। लेकिन इसकी भाव और भावनाएं एक हैं। कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और विकास को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता और सहयोग दिया जाएगा।