मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी क्षेत्र की जनता का पार्टी को पूर्व की तरह समर्थन मिलेगा।
पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और काबीना मंत्री प्रीतम सिंह ने पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कहा महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विकास के लिए धन की कमी नहीं
उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान भी आकर्षित किया। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इसअवसर पर जिलाधिकारी डा.बीवीआरसी पुरुषोत्तम, एसडीएम एनएस डांगी, तहसीलदार हरिदत्त जोशी, सीओ एसपी सिंह, निर्वतामन ब्लाक प्रमुख चकराता राजपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य संजय जैन, सरदार सिंह तोमर, बरफ सिंह, रविंद्र जैन, संसार सिंह तोमर, अनिता निराला, ममता वर्मा, विपुल जैन, अजय नेगी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अमित वालिया आदि मौजूद रहे।