फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय बहुगुणा के उत्तराधिकारी की तलाश तेज

Sat, 21 Dec 2013 09:43 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के उत्तराधिकारी की तलाश कांग्रेस हाईकमान ने तेज कर दी है। मुख्यमंत्री बनने के लिए दांव चल रहे केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात की।
विज्ञापन


रावत पेश कर रहे अपना दावा
दरअसल, रावत विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। इससे हाईकमान चिंतित है। हालांकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनको समझाने बुझाने में भी लगा है।

पढ़ें, पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना

सोनिया और रावत की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर जल्द फैसला हो जाएगा। हालांकि रावत ने अमर उजाला से कहा कि वे सोनिया गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से भी मिले हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'

ये मुलाकातें उत्तराखंड की बजाए आंध्रप्रदेश के जल विवाद को लेकर हुई। कृष्णा ट्रिब्युनल का फैसला आने के बाद वहां लोगों में भारी नाराजगी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वहां का प्रतिनिधिमंडल चूंकि इन नेताओं से मिला।

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी फैसला लंबित
रावत ने कहा कि इसलिए जल संसाधन मंत्री होने के नाते वे सर्वोच्च नेतृत्व से मिले। बहरहाल, उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी फैसला लंबित है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए रावत हाईकमान की पहली पसंद नहीं है। नए लोगों को आगे लाने की बात की जा रही है। वहीं रावत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा ठोक रहे हैं।

पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

उनका तर्क है कि उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। मगर हर बार जब भी फल खाने का मौका आया तो कोई न कोई कुर्सी हथिया ले गया। पिछली बार एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बना दिया गया था तो दूसरी बार विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की हार के बाद हाईकमान अब बड़े और जोखिम भरे फैसले लेने से परहेज नहीं कर रहा है।

दिल्ली और राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन नहीं करने के बाद वहां करारी हार मिलने के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर हाईकमान गंभीर विचार मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें