फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए रवाना हुए विजय बहुगुणा

Thu, 16 Jan 2014 02:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीमए विजय बहुगुणा गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। खबर है कि उनके साथ यशपाल आर्य भी हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को यह बैठक प्रधानमंत्री आवास में होगी। इसके बाद शुक्रवार को कमेटी का अधिवेशन होगा। दिल्ली में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में देश भर से कई बड़े नेताओं और सरकारी अफसरों के पहुंचने की खबर है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे
इसके साथ्ा ही कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि 17 जनवरी को दिल्ली में सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को पत्र सौंपेंगे। इसके बाद ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर कोई फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर खींचतान
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो अनिश्चय का माहौल है उस पर अब 17 जनवरी को विराम लग जाएगा।
विज्ञापन


मार्च 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुगुणा के खिलाफ उनकी पार्टी के भीतर खींचतान चल रही है। पिछले कुछ दिनों से कभी हरीश रावत तो कभी डॉ. इंदिरा हृदयेश के सीएम बनने की चर्चाएं आम हैं।

अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान 17 जनवरी को जिलाध्यक्षों से रायशुमारी के बाद क्या फैसला लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें