सीएम रावत ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में कोई बुराई नहीं है। आपकी नीयत क्या है ? यह बड़ा सवाल हैं। आप स्टिंग क्यों करना चाहते हैं, यह मकसद साफ होना चाहिए। सीएम ने कहा कि उनका मानना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसमें निहित भावना पर ध्यान देेने की जरूरत है।
साफ नीयत से भ्रष्ट अधिकारियों के चेहरे बेनकाब किए जाने चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी विशेष स्टिंग को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज किया। यहां बता दें कि इस समय सीएम रावत और अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह के स्टिंग के प्रयास का मामला गरमाया हुआ है।
स्टिंग करने में विफल रहे अपने कर्मचारी आयुष गौड़ को धमकाने के मामले में निजी चैनल का सीईओ उमेश कुमार शर्मा जेल में बंद है।