फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की जेलों में लगाए जाएंगे जैमर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Thu, 25 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जेलों में सकारात्मक कार्यक्रम चलाकर इन्हें सुधार गृह में परिवर्तित किया जाएगा। जहां कही भी जेलों से अपराध संचालन जैसी बातें आ रही है वहां प्रभावी कदम उठाकर हालात बदले जाएंगे। जेलों में जैमर लगाकर आपराधिक गतिविधियों को रोका जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम बृहस्पतिवार को 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में आयोजित बंदीरक्षकों की परेड को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा देने के साथ ही कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम करने के लिए भी कृतसंकल्प है।

प्रदेश की जेलों में सकारात्मक कार्यक्रम चलाकर वहां बंदियों का मन परिवर्तन कर उन्हें सुधार की राह पर लाने के लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि नए बंदीरक्षक मिलने से प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किए गए अधिकारियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई गाइड लाइन या निर्देश नहीं मिले हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का संकल्प दोहराया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गंगा की रक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर कार्य कर रही है।

करीब सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं के टेंडर भी कर लिए गए है और डीपीआर की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही यह कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक देशराज कर्णवाल समेत अनेक भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें