हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना राजमार्ग पर पीली नदी के पास घटित हुई। हरिद्वार की ओर से जा रही एक कार की भिड़ंत सामने से आ रही बस से हुई। बस कार की भिड़त के बाद पीछे से आ रही एक दूसरी कार भी बस के पीछे जा घुसी।
परिणामस्वरुप कार सवार परिवार के सदस्यों की चीख चित्कार सुनकर राहगीर ठहर गए। आनन फानन में श्यामपुर पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में घायल एक परिवार के सात सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी कार के चालक को भी चोट आई। इधर, बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार होने में कामयाब रहा। एसओ प्रदीप तोमर ने बताया कि कार सवार रहे मृतक की पहचान मुकेश पुत्र गेंदा के रूप में हुई जबकि घायलों के नाम विनोद 30 वर्ष पुत्र तेजपाल, उसकी पत्नी उषा देवी, बेटा रचित 6 वर्ष, भूपेंद्र 28 वर्ष पुत्र माखनलाल, सरोज 25 वर्ष पुत्री तेजपाल, गुलाबराय 30 वर्ष पुत्र पुसे लाल निवासीगण हरदुवा इसायतुला बरेली यूपी है। पूरा परिवार घूमने के लिए आया था और वापस लौट रहा था।
बताया कि चालक परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। बस से पीछे से टकराई कार के चालक मामूली चोट आई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बस, कारों हाईवे से हटाया तब कही जाकर स्थिति पटरी पर आ पाई।