फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मेधावियों का सम्मान, 307 छात्राओं को दिए टैबलेट

Wed, 02 May 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद व ब्लाक स्तर पर प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली 307 मेधावी छात्राओं को टैबलेट वितरित किए।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग हों। उन्होंने आशा प्रकट की कि टैबलेट की मदद से वे देश दुनिया की ज्ञानवर्द्धक जानकारियों से रूबरू हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि टैबलेट में अच्छी और बुरी दोनों तरह जानकारी प्राप्त हो सकती है।

उन्होंने तकनीक का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के जीवन का टर्निंग प्वाइंट होता है। इस मौके पर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बेटियों के महत्व को बताते हुए कहा कि ‘बेटियां सबके नसीब में कहां होती हैं, जो घर भगवान को पसंद हो, वो वहां होती हैं।’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण भी साझा किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस वर्ग से वह आती हैं, वहां 10वीं व 12वीं करना बड़ी बात मानी जाती थी। जब वह दसवीं पास हुईं तो उनकी मां ने बोला कि उनकी बेटी चांद सितारे तोड़ लाई। मां की इस आशा ने उनके लिए प्रेरणा का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वह कई बार षड्यंत्र का शिकार हुईं, लेकिन स्कूली जीवन में पढ़े ‘ऑनेस्टी इस द बेस्ट पॉलिसी’ स्लोगन ने उनके मार्गदर्शन का काम किया।

रेखा आर्य ने आशा प्रकट करते हुए कहा कि ये टैबलेट छात्राओं के करियर में एक नया मार्गदर्शक बनेगा। टैबलेट में सामान्य ज्ञान, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा से संबंधित एप की जानकारी लोड की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपनी इच्छा थोपने के बजाय बच्चों की अभिरुचि का ध्यान रखें। कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल, निदेशक महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग रणवीर सिंह चौहान, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी आरती बलोदी व प्रदेश भर से पहुंची मेधावी छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित थे।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें