फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रावत ने भाजपा को बताया उत्तराखंड का विलेन, आखिर क्यों?

Sat, 17 Dec 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरीश रावत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनावी बयार के बीच भाजपा पर हमला बोला। कहा प्रदेश में तो भाजपा विलेन के रोल में है। राज्य में लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने से लेकर विकास में रोड़ा अटकाने तक भाजपा हमेशा नकारात्मक भूमिका निभाती रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।
विज्ञापन


हरिद्वार दौरे के बीच अमर उजाला से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विपक्ष के रूप में जनता के सामने कोई वैकल्पिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं कर सकी है।

महज विरोध करने के लिए सरकार और कांग्रेस को कोसने तथा यात्राएं निकालने के अलावा भाजपा ने कोई ठोस एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया है। भाजपा हमेशा नकारात्मक रुख के साथ विलेन की भूमिका में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, आपदा के वक्त कोई भाजपाई नजर नहीं आया

हरीश रावत - फोटो : Self
जब राज्य आपदा से ग्रस्त था तब भाजपा के लोग कहीं नहीं दिखे। आज भाजपा का पूरा केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है।

नोटबंदी के निर्णय पर केंद्र सरकार की आधी अधूरी तैयारियों को  जनता के लिए परेशानी का सबब बताया। लगातार बिगड़ रही स्थिति ने यह साबित कर दिया कि सरकार इतने महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भी खुद को तैयार नहीं कर पाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पीडीएफ और भाजपा कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है। जनता सीधे कांग्रेस के संपर्क  में है और जनता को तय करना है कि उसे विकास के लिए किसे चुनना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें