फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चढ़ा सियासी पारा, CM और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गए दिल्ली

Tue, 26 May 2015 06:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दिल्ली रवाना हो गए हैं। दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने को मंत्रिमंडल के विस्तार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले ही कह चुके हैं कि यह फैसला हाईकमान को करना है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत किसी निजी समारोह में शमिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। हालांकि दिल्ली में उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं से भी संभव है।

इसी तरह किशोर का दिल्ली दौरा भी निजी बताया जा रहा है। इतना जरूर है कि किशोर के इस बार के दिल्ली दौरे में कांग्रेस के नए बने संगठन जिलों और ब्लॉकों की सूची पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि किशोर इस मामले को एआईसीसी के सामने उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिसीट और ई पेमेंट सिस्टम हुआ शुरू

सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ई रिसीट और ई पेमेंट प्रणाली का उद्घाटन किया। इस व्यवस्था से केंद्र और राज्य के बीच भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह से स्वचालित हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था प्रदेश के लिए खासी लाभकारी है। अधिकारियों के मुताबिक अगस्त 2014 में मुख्य सचिवों और वित्त सचिवों की बैठक में इस पर फैसला हुआ था। इसके बाद रिजर्व बैंक ने कोर बैंकिंग पर आधारित यह माडयूल तैयार किया था।

इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र बिंद्रा, मुख्य सचिव एन रविशंकर सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें