हरिद्वार में मार्गदर्शक मंडल बैठक में देशभर से आए साधु-संतों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि ने कहा कि गंगोत्री से निकला जल उसी रूप में जब तक गंगा सागर में नहीं पहुंचता तब तक नमामि गंगे योजना सफल नहीं हो पाएगी।
वहीं वयोवृद्ध संत एवं पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि 50 मोदी मिलकर भी देश को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं कर सकते। उन्होंने राजनैतिक दलों द्वारा चंदा लेने को भ्रष्टाचार का मुख्य कारण बताया।
संरक्षक विहीन महसूस कर रहा हिंदू
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने कहा कि संतों को विष पीने और अमृत बांटने का अधिकार दिया गया है, लेकिन देश का 85 प्रतिशत हिंदू यह महसूस करे कि उसका कोई संरक्षक नहीं तो यह दुर्भाग्य की स्थिति है।