शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ में कार्यकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल गठन की कवायद में अभी दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में अभी इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लखनऊ जाएंगे। माना जा रहा है कि मंत्रालय के आवंटन में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री धामी के साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी। गुरुवार को सभी मंत्रियों को मंत्रालयों व विभागों का आवंटन होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन विभागों का बंटवारा नहीं हो सका। सुबह से लेकर शाम तक सियासी गलियारों में यह सवाल तैरता रहा कि मंत्रियों को विभागों का आवंटन कब हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गोपन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागों के आवंटन के संबंध में शुरुआती होमवर्क पूरा कर लिया है। लेकिन गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक और स्पीकर पद के लिए नामांकन होने की वजह से मंत्रियों को विभाग बांटे जाने का फैसला टल गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सीएम योगी व उनके मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विभागों के आवंटन पर वह एक बार फिर नए सिरे से कसरत कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस कवायद में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
जरूरी नहीं पुराने मंत्रियों को मिले पुराने मंत्रालय
पार्टी से जुड़े सूत्रों कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि पुराने मंत्रियों को नई सरकार में भी पुराने ही मंत्रालय मिले। कुछ मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव हो सकता है। कुछ को नए विभाग दिए जा सकते हैं।