फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथन शिविर: आदर्श उत्तराखंड के लिए होगा विचार-विमर्श, सीएम बोले-दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को अपनाएंगे

Wed, 14 Sep 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड को जब 25 वर्ष पूरे होंगे, उस समय राज्य आदर्श स्थिति में हो, इसे लेकर शिविर में मंथन होगा। सीएम धामी ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली में क्या-क्या सुधार और बदलाव किए जा सकते हैं इस संबंध में शिविर में चर्चा होगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से सरकार मंथन शिविर आयोजित करने जा रही है, जिसमें मंत्रियों और अफसरों के बीच आदर्श और सशक्त उत्तराखंड 2025 को लेकर विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन


 राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को जब 25 वर्ष पूरे होंगे, उस समय राज्य आदर्श स्थिति में हो, इसे लेकर शिविर में मंथन होगा। तीन दिन के इस मंथन शिविर में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने, राज्य की आय को बढ़ाने, सरकार की कार्यप्रणाली में क्या-क्या सुधार और बदलाव किए जा सकते हैं इस संबंध में चर्चा होगी।

 दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को उत्तराखंड में कैसे उपयोग में लाया जा सकता है, इस बारे में भी मंत्री और अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे। बता दें कि 29 सितंबर से प्रस्तावित यह मंथन शिविर नैनीताल जिले के रामनगर में होगा। अभी कार्यक्रम स्थल का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में भारी बारिश, रोके गए पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री और स्कूली बच्चे
विज्ञापन


मंथन शिविर में शासन में तैनात सभी प्रमुख अधिकारी, विभागों के अध्यक्ष, जिलाधिकारी शामिल होंगे। इनमें से कुछ अफसर आदर्श उत्तराखंड के लिए एक विकास मॉडल भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ व देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञों को भी व्याख्यान के लिए बुलाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें