फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: सीएम धामी ने किया साफ, कहा- चारधाम यात्रा नहीं होगी प्रभावित, पहले की तरह की जाएगी संचालित

Tue, 24 Jan 2023 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। ऐसी स्थिति नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकाने खुली हैं। काम काज सामान्य रूप से चल रहा है। औली में लोगों का लगातार आना-जाना बना है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ भू-धंसाव की वजह से बदरीनाथ यात्रा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साफ कर दिया कि जोशीमठ से चारधाम यात्रा प्रभावित नहीं होगी। चारधाम यात्रा पहले की तरह संचालित होगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: जोशीमठ आपदा से औली के पर्यटन पर संकट...बर्फ से सराबोर वादियां, लेकिन बुकिंग रद्द कर रहे पर्यटक

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। ऐसी स्थिति नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकाने खुली हैं। काम काज सामान्य रूप से चल रहा है। औली में लोगों का लगातार आना-जाना बना है। चारधाम यात्रा चार महीने के बाद शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


Joshimath Sinking: सेना की आवाजाही सुगम बनाने वाले हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का है ऐसा हाल, जोशीमठ के लिए बड़ा खतरा
विज्ञापन


इसलिए किसी को संशय की स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए। सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ को मुद्दा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह समय राजनीति करने का समय नहीं है। जोशीमठ में जो आपदा आई है।

उसके लिए जो समुचित प्रबंध हो सकता है। सरकार की ओर से जितने भी काम किए जा सकते हैं किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आठ संस्थान वहां पर काम कर रहे हैं, केंद्र सरकार की सभी टीमें वहां लगी हैं। सरकार पुनर्वास की योजना पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें