फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी: सत्यापन की नीति पर पूछे गए सवाल पर दिया जवाब, मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों की कांफ्रेंस लिया हिस्सा

Sat, 30 Apr 2022 03:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस भाग लेने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान  प्रदेश में सत्यापन नीति को लेकर उनसे सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेस में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार शाम नई दिल्ली रवाना हुए थे।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है, वो बचा रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे, उसके लिए हमने सत्यापन की शुरुआत की है। सीएम ने यह प्रतिक्रिया उनसे सत्यापन की नीति पर पूछे गए सवाल पर दी।

इससे पूर्व शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर के रावत भीमा शंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उसे आवास पर भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रावल भीमाशंकर लिंग एक मई को भैरवनाथ पूजा में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ आने का न्यौता दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान जारी

उन्होंने सीएम से यात्री व्यवस्थाओं को बेहतर करने के साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के पुनरोद्धार पर चर्चा की। लगभग 25 मिनट की भेंट में रावल भीमाशंकर लिंग ने मुख्यमंत्री धामी को शॉल भेंट किया और बाबा केदार का प्रसाद देते हुए तिलक लगाया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा केदार के स्वर्ण मुकुट के दर्शन भी कराए। मौके पर सीएम ने भी रावल को तुलसी का पौधा भेंट किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें