फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat Bypoll: कांग्रेस ने खोले अपने सियासी पत्ते, सीएम धामी के सामने निर्मला गहतोड़ी को उतारा

Fri, 06 May 2022 02:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
सीएम धामी, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया है। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। चार मई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था। आज पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। 

विज्ञापन

 

चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दस तस्वीर, दस खास बातें: केदारनाथ कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 15 हजार से अधिक श्रद्धालु, आज टूट सकता है रिकॉर्ड
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव में नामांकन के दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। उधर, पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नामांकन वाले दिन प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों और कुमाऊं मंडल के तकरीबन सभी पार्टी विधायकों के जुटने की संभावना है। नामांकन वाले दिन धामी के समर्थन में पार्टी एक भव्य चुनावी सभा भी करेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें