मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैदराबाद में दो दिन रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो दिन शामिल होने के बाद उनका चार जुलाई को देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा ने तेलंगाना की राजधानी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं। वह शनिवार व रविवार को बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
भाजपा ने तेलंगाना की राजधानी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देर शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शनिवार को सुबह वह दिल्ली से फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचेंगे। हैदराबाद में वह दो दिन रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो दिन शामिल होने के बाद उनका चार जुलाई को देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।