फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी के निर्देश: सोमवार को सचिवालय कोई बैठक नहीं, जनता से मिलेंगे अधिकारी

Sat, 14 May 2022 03:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पहले सुशासन की बैठक ली थी। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि अधिकारी, बैठकों में व्यस्त रहते हैं और जनता परेशान भटकती रहती है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताहभर बैठकों के दौर की वजह से जनता की परेशानी को देखते हुए अब सरकार ने अधिकारियों को जनता के बीच भेजने की नई योजना बनाई है। अब सोमवार को सचिवालय में कोई बैठक नहीं होगी तो मंगलवार व बृहस्पतिवार को डीएम व फील्ड के अधिकारियों की शासन में बैठक नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पहले सुशासन की बैठक ली थी। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि अधिकारी, बैठकों में व्यस्त रहते हैं और जनता परेशान भटकती रहती है। उन्होंने निर्देश दिए थे कि इसके लिए कोई दिन ऐसा तय किया जाए, ताकि जनता सीधे अधिकारियों से मिल सके। शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने दो आदेश जारी किए।

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला आदेश सचिवालय के अधिकारियों के संबंध में है, जिसमें कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर सचिवालय में सोमवार को कोई भी बैठक नहीं होगी। सभी अपने दफ्तरों में बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। वहीं, उन्होंने यह भी आदेश जारी किया है कि डीएम या फील्ड स्तरीय अधिकारियों के जनता से भेंट, क्षेत्र का भ्रमण, विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन के लिए मंगलवार व बृहस्पतिवार को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर शासन में कोई भी समीक्षा बैठक, वीडियो कांफ्रेंसिंग नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें