फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranibagh Two-Lane Bridge: सीएम ने किया पुल का उद्घाटन, कहा- यात्रियों को मिलेगी राहत, जाम से मिलेगा छुटकारा

Thu, 01 Sep 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी।

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पुल का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  इस ब्रिज को बनने से पूर्व में लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और आवागमन आसान हो जाएगा। यह पर्यटन की सुविधा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान लाएगा।
विज्ञापन
रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का सीएम ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद अब पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के शुभारंभ के साथ ही मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है जबकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था जिसके चलते क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। 

ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पुल का शुभारंभ करने के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  इस ब्रिज को बनने से पूर्व में लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा और आवागमन आसान हो जाएगा। यह पर्यटन की सुविधा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान लाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें