फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खुद से पहले जरूरतमंद छात्रों की फिक्र, लवप्रीत की सोच ने छू लिया सीएम धामी का दिल, मिला गिफ्ट

Thu, 24 Sep 2026 05:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर ने अपनी जरूरत से पहले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई की चिंता मुख्यमंत्री के सामने रखी। उसकी इस सोच से प्रभावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में छात्रा को टैबलेट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम धामी के निर्देश पर हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत को मिला टैबलेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर की संवेदनशील सोच पर सीएम धामी के निर्देश पर छात्रा को टैबलेट दिया गया। लवप्रीत ने अपनी जरूरत से पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के संसाधनों की चिंता व्यक्त की थी। उसकी इस संवेदनशील सोच से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया।

लवप्रीत ने मुख्यमंत्री के समक्ष आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने का विषय रखा था। इसका उद्देश्य संसाधनों के अभाव में उनकी पढ़ाई प्रभावित न होने देना था। मुख्यमंत्री धामी ने इसी कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। यह सुविधा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन


सरकार का लक्ष्य है कि डिजिटल संसाधनों की कमी किसी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारी लवप्रीत के घर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को टैबलेट सौंपा, जिससे उसके चेहरे पर खुशी दिखी। लवप्रीत ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड का हर विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा से जुड़े। उन्होंने कहा, आर्थिक कारणों से संसाधनों की कमी प्रतिभा के आड़े न आए। डिजिटल शिक्षा आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़कर सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने लवप्रीत की सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता करना युवाओं की जिम्मेदारी दर्शाता है। ऐसे युवा ही विकसित और समर्थ उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल युवाओं के सुझावों को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने का अवसर देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें