फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: सीएम धामी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, अफसरों के साथ पौराणिक मंदिरों को संवारने के लिए की चर्चा

Sun, 23 Oct 2022 10:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही रविवार को अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ। इस संबंध में प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। 
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ स्थलों को संवारा जाएगा। इन्हें संवारने और सुनियोजित विकास के लिए अलग से मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली की बधाई देने आए अधिकारियों के साथ राज्य के विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन


सीएम आवास में बैठक के दौरान सीएम ने बताया कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ। इस संबंध में प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उत्तराखंड में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तरह ही प्रदेश के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करने के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाए। केंद्र सरकार हरसंभव सहायता करने को तैयार है। 

प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अन्य पौराणिक मंदिरों के महत्व की भी जानकारी देने साथ अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताया जाए। इससे प्रदेश में निश्चित तौर पर पर्यटन का विकास होगा। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार और आय में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसखंड मंदिर माला मिशन की दी जानकारी
इस बात पर भी विचार विमर्श हुआ कि चारधाम यात्रा पर आए बहुत से श्रद्धालुओं को कई बार हेली सेवा के लिए दो तीन दिन प्रतीक्षा करनी होती है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि इस दौरान यात्री आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकें। इससे एक ओर इन यात्रियों के समय का सदुपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री को कुमाऊं के मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के बारे में भी जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। हमें उनके मार्गदर्शन और विजन के अनुरूप राज्य को आगे ले जाना है। उनके  दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाए। कुमाऊं क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रारंभ की गई मानसखंड मंदिर माला मिशन के संबंध में भी प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण सुझाव मिले। इस परियोजना में शामिल मंदिरों के मास्टर प्लान बनाने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया।

ये भी पढ़ें...देहरादून: पूर्व डीजीपी के खिलाफ शासन की अनुमति के बाद वन विभाग ने दी तहरीर, मसूरी में पेड़ काटने का मामला

राज्य के टॉपर छात्रों को कराया जाए प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के टॉपर छात्र छात्राओं को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, आईआईटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सौजन्या, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें