फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी का बड़ा फैसला: होटलों में सरकारी कार्यक्रम पर लगाई रोक, सोशल मीडिया पर प्रशंसा के साथ मिले सुझाव

Sun, 10 Jul 2022 06:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्वागत कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ व उपहारों पर रोक लगाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, अब वह अपने एक और अहम फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अब होटलों में सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होटलों में सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने यह कदम फिजूलखर्ची कम करने के उद्देश्य उठाया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा, सरकारी खर्चे कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएम के इस फैसले के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर प्रशंसा मिलने के साथ ही कई सुझाव भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में भी ऐसा ही किया जाए।  इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वागत कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ व उपहारों पर रोक लगाई थी।

तब से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों ने उन्हें एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जाने लगा। कुछ लोग सीएम को पुस्तक भी भेंट करते हैं। मुख्यमंत्री के इस फेसबुक पोस्ट पर शनिवार शाम सात बजे तक आठ हजार से अधिक लाइक, 968 कमेंट आए। 211 लोगों ने इसे शेयर भी किया। साथ में कई सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएम को मिले सोशल मीडिया पर सुझाव

  • सरकारी वाहनों का दुरुपयोग रोकें
  • स्वागत बुके पर लगे रोक, पुस्तक दें
  • विधायकों के वेतन-भत्ते व पेंशन में कटौती करें
  • मंत्रियों का हर तीन महीने में चेक हो रिपोर्ट कार्ड
  • सरकारी आयोजनों में जीएमवीएन कराए भोजन
  • सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाएं

ये भी पढ़ें...Badrinath Yatra: हाईवे बंद होने से बदरीनाथ यात्रा थमी, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए करीब 4500 तीर्थयात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें