फ्लोर टेस्ट के बाद बाहर आते हरीश रावत
- फोटो : file photo
मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के बाद हरीश रावत पूरी उत्तराखंड कैबिनेट के साथ सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली निकलने के पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर अफसरों को निर्देश दिए।
विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में जीत के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस अध्यक्षा से मिलकर बधाई देंगे। इसी के साथ वह संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद भी देंगे।
वहीं बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे सीएम रावत कैबिनेट बैठक लेने के बाद राज्यपाल केके पॉल से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में रावत ने बताया कि राज्यपाल से राज्य के विकास के लिए काम करने को लेकर सलाह ली।
रावत ने राज्यपाल से चारधाम यात्रा को लेकर बात की। साथ ही रुके हुए विधेयकों पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। रावत ने संकट के समय में राज्य की बागडोर संभालने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद भी अदा किया।