फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्वोत्तम शिक्षकों के छात्र को न्यूनतम अंक'

Mon, 01 Dec 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत बताते हुए सीएम ने सोमवार को शिक्षकों की कार्यशैली पर कड़ा तंज कसा। राजधानी देहरादून के जीजीआईसी अजबपुर में रमसा के तहत प्रदेश के 750 स्कूलों में ‘उन्नति’ कार्यक्रम के शुभारंभ पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नौकरी में वही आते हैं जो बेस्ट होते हैं, लेकिन सिस्टम ऐसा बन चुका है, जिसमें सर्वोत्तम शिक्षकों के छात्र न्यूनतम अंक ला रहे हैं और न्यूनतम अंक वाले शिक्षकों के छात्र बेहतर नंबर पा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शिक्षकों में आत्मविश्वास पैदा कर सिस्टम को बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से दो छात्राओं को कार्य पुस्तिका ‘उन्नति’ वितरित की। मनरेगा मजदूर भी चाहता है, बेटा अंग्रेजी पढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नति कार्यक्रम सफल रहा तो इसे प्राथमिक स्तर से शुरू किया जाएगा।

योजना अब तीन माह के लिए नहीं, बल्कि निरंतर जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि मनरेगा मजदूर भी बच्चे को क्वालिटी एजूकेशन देना चाहता है। लोगों में तड़प है कि उनका बच्चा भी अंग्रेजी पढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें