फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने अमर उजाला से जाना शहर का हाल

Sat, 19 Jul 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन की चोट के चलते दून के लोगों की परेशानियों से अनभिज्ञ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 33 दिनों के ठहरे विकास कार्यों, सुस्त पड़े सरकारी तंत्र, बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लौटने पर दून के लोगों की ओर से अमर उजाला ने जिन सात समस्याओं की ओर से उनका ध्यान आकृष्ट कराया था उसे उन्होंने गंभीरता से लिया है।

1. मुख्यमंत्री ने इस दौरान दून में दनादन हुई चोरी की वारदातों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री का कहना है कि भविष्य में चोरी रोकने केे लिए शीघ्र ही कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसी वारदातें न रुकने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

2. बिजली कटौती और उससे हो रही दिक्कत को लेकर मुख्यमंत्री का कहना है कि पूरा उत्तर भारत बिजली की कमी से परेशान है। पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में फिर भी बिजली व्यवस्था बेहतर है। उनका कहना है उत्पादन ठीक होने पर इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


3. मुख्यमंत्री ने माना कि देहरादून के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। इसकेलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही प्रभावित इलाकों को इससे निजात मिल जाएगी।

4. मुख्यमंत्री ने इस बात से स्पष्ट तौर पर इंकार किया कि रिस्पना की सफाई के नाम पर कोई खनन हुआ है। उनका कहना है कि इस मामले में जांच कराई गई थी जिसमें कुछ भी ऐसा नहीं निकला जो आपत्तिजनक हो।

5. सस्ते राशन को लेकर आ रही शिकायतों पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन इलाकों में राशन नहीं पहुंच रहा है कि या नहीं बंटा है वहां बंटवाया जाए। सस्ते राशन को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है।

6. मुख्यमंत्री ने पुश्ते और तटबंध बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा केनिर्देश दिए हैं।

7. उत्तराखंड और हिमालय में विकास कार्यों पर फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए खुले केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनाती को लेकर भी शीघ्र ही केंद्र सरकार से बात कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anoop@del.amarujala.com और इस नंबर- 8392946252 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें