फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताशी-नुंग्शी से बोले सीएम, 'नार्थ पोल जाओ'

Wed, 14 Jan 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को समर्पित ‘मिशन 2 फॉर सेवन’ के तहत दुनिया की सबसे ऊंची 7 चोटियां फतह करने के बाद साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर पहुंचकर कीर्तिमान रचकर लौटीं ताशी-नुंग्शी का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने दोनों बहनों को सम्मानित कर नॉर्थ पोल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों बहनों के स्वागत में शहर में जुलूस निकाला गया।

ताशी-नुंग्शी देर रात करीब 2 बजे दिल्ली से जोहड़ी स्थित अपने आवास पहुंची थीं। मंगलवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों बहनों को सम्मानित करने के लिए अपने आवास पर बुलाया। हालांकि तय समय से करीब एक घंटे की देरी से मुख्यमंत्री दोनों बहनों से मिले।
विज्ञापन


ताशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों को आशीर्वाद और नॉर्थ पोल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे अपना काम करें और लक्ष्य छूकर देश-विदेश में उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा करते रहें। प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

खुली जीप में निकली जुड़वा बहनों की स्वागत रैली

इसके बाद मुख्यमंत्री आवास से हार्ले डेविडसन बाइकर्स ग्रुप की अगुवाई में जुलूस शुरू हुआ। दोनों बहनों को खुली जीप में ले जाया गया, जिसके आगे और पीछे बाइकर्स का काफिला था। स्वागत जुलूस गढ़ी, कौलागढ़ चौक, बल्लूपुर चौक, घंटाघर, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, अनारवाला होते हुए जोहड़ी गांव पहुंचा। इस दौरान रास्ते में दोनों बहनों ने लोगों का अभिवादन किया। जोहड़ी स्थित आवास पर पहुंचने के बाद गांव वालों ने दोनों बहनों को सम्मानित किया।

वहीं, बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, ताशी-नुंग्शी के पिता वीएस मलिक, मां अंजू थापा मलिक, नानी विद्या थापा, मौसी गोदावरी थापली, उपेंद्र थापली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

...जब बाइक पर बैठे मुख्यमंत्री
ताशी-नुंग्शी का स्वागत जुलूस शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हार्ले डेविडसन बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भी एक बाइक पर बैठे। जिसके बाद जुलूस शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें