फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रावत को अखरी चारधाम पर नेतागिरी

Wed, 15 Apr 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चारधाम यात्रा में कांग्रेस विधायकों और नेताओं की तैनाती की योजना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखर गई है।
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई है कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में चल रही बयानबाजी और कांग्रेस नेताओं की तैनाती से यात्रा के दौरान ही कहीं कोई बखेड़ा न खड़ा हो जाए। दोनों दलों के नेताओं की इस मुद्दे पर किसी संभावित भिड़ंत को बचाने के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पत्र लिखा है।

पत्र में सीएम ने पौराणिक और धार्मिक यात्रा को किसी राजनीति से बचाने की बात कही है। जवाबी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने भी सीएम की भावना के अनुरूप ही कांग्रेसजनों के कार्य करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में सीएम ने लिखा है -मेरे मन में डर है कि आपकी की ओर से धामों में की गई विधायकों व पदाधिकारियों की तैनाती के बाद पहले से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप यात्रा के दौरान और ज्यादा न बढ़ जाएं। इससे यात्रियों के पैर ठिठक जाएंगे और उत्तराखंड का नुकसान होगा। हालांकि सीएम ने ये भी लिखा है कि कांग्रेस विधायक चारधाम जाकर यात्रा का संदेश देश-दुनिया को देने जा रहे हैं तो मैं स्वागत करता हूं।

सीएम ने कहा है कि कुछ लोग सरकार की तारीफ करेंगे कुछ कमजोरियों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करेंगे। इन सबसे उत्तराखंड का नुकसान होगा। उन्होंने पत्र में कुछ मीडिया कर्मियों पर भी अंगुली उठाई है। उनका कहना है कि पूरा देश जानता है कि यात्रा को सुचारु बनाने के लिए हमें विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। मौसम लगातार बाधा बना है और हर रोज कठिनाइयां बढ़ा रहा है।

उन्होंने बदरीनाथ यात्रा के बीच पड़ने वाले सिरोबगड़ और लामबगड़ में मार्ग अवरुद्ध होने पर लिखा है कि 2000 से अब तक पांच सौ बार बाधित हो चुका है। एक वर्ष के अंदर ऐसा क्या परिवर्तन आ गया या आ जाना चाहिए कि लामबगड़ व सिरोबगड़ में अब भू-स्खलन नहीं होगा। बावजूद मेरा वादा है कि वहां पर यात्रा नहीं रुकेगी। सिरोहबगड़ में बड़ी बाधा आने पर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।

मैंने कांग्रेसजनों से प्रतिपक्ष के चारधाम यात्रा के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैये का मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह किया था। मैंने निवेदन किया था कि विपक्ष की यात्राओं के जवाब में हमें भी विनम्रतापूर्वक चारधाम यात्रा करनी चाहिए और यथास्थिति देशवासियों केसामने रखनी चाहिए।
विज्ञापन

- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें