फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की समीक्षा से पहले पूर्व सीएम ने की 'समीक्षा'

Wed, 24 Sep 2014 11:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मंगलवार की सुबह खुद ही दर्जन भर योजनाओं का मांगपत्र लेकर जा पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम और पूर्व सीएम के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत में बहुगुणा के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज से जुड़ी योजनाओं के साथ उत्तरकाशी के आपदा प्रभावितों पर बातचीत हुई।

बात सीएम के सामने रखी
बताते हैं कि बहुगुणा ने अपने पुराने एजेंडे के तहत राज्यसभा सीट पर उम्मीदवारी केसाथ तीन वरिष्ठ विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की बात सीएम के सामने रखी। बहुगुणा के देहरादून आने के साथ ही कांग्रेस की राजनीति गरम हो जाती है। बहुगुणा समर्थक विधायक एक बार फिर सक्रिय दिखे।
विज्ञापन


खासकर मंत्री की दौड़ में शामिल विधायकों से बहुगुणा मिले। हरीश रावत सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नवनिर्वाचित विधायक हीरा सिंह बिष्ट और बहुगुणा की मुलाकात के भी राजनीतिक मायने निकाले जाते रहे।

सीएम से मुलाकात में बहुगुणा ने उस सभी घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की बात कही जो उनके मुख्यमंत्री काल में हुई थी। बहुगुणा ने प्रदेश केसमग्र विकास केलिए पूरी विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की बात कही। बहुगुणा ने विभिन्न विभागों में पांच साल से अधिक कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है।

बहुगुणा ने याद किया सितारगंज को
- पुनर्वास योजना के अंतरर्गत गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के तहत शक्तिफार्म क्षेत्र के पट्टा धारकों को भूमिधरी का अधिकार देने के लिए जे ए भूमि संबंधी कार्यवाई शासन केस्तर पर की जाए।
विज्ञापन

- सिडकुल-2 में उद्यमियों को आवंटित भूमि का लैंड डीमार्केशन तत्काल कराया जाए।
-सितारगंज में रोडवेज बस अड्डे केनिर्माण केलिए सीएम की घोषणा केअनुसार 3.20 करोड़ जल्द जारी किए जाएं।
- रोडवेज बस अड्डा सितारगंज केनिकट हाईटेक शौचालय के निर्माण के लिए 18 लाख जारी किए जाएं।
- गांव टैगोर नगर में मिनी स्टेडियम के लिए 1.84 करोड़ जारी कराया जाए।
- निर्मल नगर में इंडोर हॉल के लिए 1. 64 करोड़ जारी कराए जाएं।
- सितारगंज में हाईटेक लाइब्रेरी निर्माण के लिए रकम जारी की जाए।
- नगर पालिका परिषद श्रीनगर से संबंधित सीएम की घोषणाओं केशासनादेश जारी किए जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें