फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी नहीं दे पाएंगे वोट: मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पर खुद मतदान से रहे दूर, जानिए क्या है वजह?

Tue, 31 May 2022 02:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

चंपावत उपचुनाव में 96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चंपावत के जीआईसी बूथ पर कांंग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने मतदान किया। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट ने भी अपना वोट डाला लेकिन भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
टनकपुर वन विश्रामगृह बूथ पर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर मंगलवार को ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात से जारी है। इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों के संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर पहुंचने वाले लोग वोट दे सकेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। 

करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी चुनौती दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी और  निर्दलीय गड़कोटी भी नहीं डाल सकेंगे वोट

भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे। सीएम का नाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट चंपावत जीआईसी में मतदान करेंगे। निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी चंपावत में वोट नहीं कर सकेंगे। मतदाता के रूप में उनका नाम पिथौरागढ़ सीट पर दर्ज है।

ये भी पढ़ें...Champawat By Election Live: मतदान के लिए पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाएं, शुरुआती दो घंटे में पडे़ 18 प्रतिशत वोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें