फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी की चेतावनी: बख्शे नहीं जाएंगे नकल माफिया, सरकार को बदनाम करने का रच रहे षडयंत्र

Mon, 22 Sep 2025 09:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि भर्ती प्रकिया में बाधा न पहुंचे, इसके लिए सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। इससे कुछ लोगों को परेशानी होने लगी और सरकार को बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त चेतावनी दी कि नकल माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कुछ नकल व कोचिंग माफिया सरकार को बदनाम करने का रहे षडयंत्र कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा चार जुलाई 2021 को जब मुख्य सेवक के रूप में मुख्यमंत्री का काम काज संभाला तो उस वक्त विभिन्न विभागों में करीब 22 हजार पद खाली थे। अब सरकार के प्रयासों से 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, इसमें एक भी परीक्षा में नकल का मामला सामने नहीं आया।

भर्ती प्रकिया में बाधा न पहुंचे, इसके लिए सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। इससे कुछ लोगों को परेशानी होने लगी और सरकार को बदनाम करने प्रयास किया जा रहा है। रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा भी फिर ऐसा प्रयास किया गया, जबकि ये पेपर लीक जैसा मामला नहीं है।
विज्ञापन


Dehradun:  कैसे बाहर आया पेपर...फूटा युवाओं का गुस्सा, सड़कें जाम, उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच
विज्ञापन


नकल माफिया को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा षडयंत्र पूर्व में भी हो चुका है, लेकिन सरकार ने पारदर्शिता के साथ सभी परीक्षाओं को संपन्न कराकर नकल माफिया के इरादों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें