फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, अब जल्द होगी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

Mon, 22 Sep 2025 06:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सभी 28 पर्यवेक्षकों ने अपने जिलों में पार्टी के सभी जिला, ब्लाक व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जिलाध्यक्षों के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का परीक्षण कर जल्द ही कांग्रेस हाईकमान प्रदेश के 28 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा करेगी। संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी जिलों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी सैलजा को सौंपी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन व संगठन सृजन अभियान के प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सभी 28 पर्यवेक्षकों ने अपने जिलों में पार्टी के सभी जिला, ब्लाक व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जिलाध्यक्षों के बारे में फीडबैक लिया।

Uttarakhand: प्रदेश में आज से लागू होंगी GST की नई दरें, सीएम धामी बोले- राज्य की आर्थिकी को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन
विज्ञापन


सारस्वत ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेरणा से हो रहे संगठन सृजन अभियान के बेहतर परिणाम आएंगे। संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले 2027 के चुनाव के लिए संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी हाईकमान पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें