फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अरिना रघुवंशी से सीएम धामी ने की बात, CBSE 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान लाने पर दी बधाई

Sat, 16 May 2026 01:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली छात्रा एरीना रघुवंशी को सीएम धामी ने फोन कर बधाई दी। 
विज्ञापन
अरिना रघुवंशी से सीएम धामी ने की फोन पर की बात - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंशी से फोन पर बात की और सीबीएसई कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी। सीएम ने अरिना को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की भी कामना की।

विज्ञापन


सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली डीपीएस की एरीना रघुवंशी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अधिवक्ता बनना चाहती हैं। पिता अर्पण भटनागर खुद की कंपनी चलाते हैं जबकि मां स्वाति भी बिजनेस वुमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनको अंग्रेजी में 99, इतिहास में 99, राजनीति शास्त्र में 97 मनोविज्ञान में 100 और पेटिंग में 99 अंक मिले।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी एरीना ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान देती थीं और नोट्स बनाकर तैयारी करती थीं। उन्होंने बताया कि ट्यूशन नहीं लिया। यूट्यूब से कभी-कभी मदद ले लेती थीं। प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें