फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foundation Day: सीएम धामी बोले-उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाएंगे, छह से 12 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

Tue, 22 Oct 2024 11:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

छह नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, सात को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, नौ को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 तक उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन


छह नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, सात को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, नौ को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 तक उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक वर्ष तक चलने वाले इस पर्व का 2025 में कुमाऊं मंडल में समापन होगा।

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर व लोगो की होगी प्रतियोगिता, खेल मंत्री रेखा आर्या ने की ये नई पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सभी को कार्यक्रम में भागीदार बनाया जाए। वर्षों से उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है, इसलिए 6 से 12 नवंबर तक विभिन्न दिवसों में समाज के विभिन्न पक्षों को आमंत्रित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें