फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सीएम धामी ने गोपेश्वर में किया भव्य रोड शो...प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

Wed, 13 Mar 2024 02:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)

सार

सीएम धामी ने गोपेश्वर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचकर जनता के समक्ष सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
सीएम धामी का चमोली में रोड शो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां नगर में जोरदार रोड शो किया। वह यहां लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे।  सीएम धामी गोपेश्वर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां से वह नगर के तिराहे तक कार से और फिर यहां से रोड शो के साथ पुलिस मैदान में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन




लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड अग्रणी राज्य बन रहा है। विदेशों में भी भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। हमारी सरकार दिन रात काम कर रही है। कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हमने सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की है। सेना को आधुनिक बनाया है। अगले पांच सालों तक भी बीपीएल के लिए निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे भाजपा के विरोधी

इसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। पुलिस वाहन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंडल की ओर ले जाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें