फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में होगा आयोजन

Sat, 02 Sep 2023 01:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा अवसर है। कहा कि उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में रुचि है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट राज्य के बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उद्यमियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह इंवेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा अवसर है। इसका अधिकतम लाभ लेना होगा। कहा कि इसके लिए देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बेहतर माहौल में बातचीत हुई है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में रुचि है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड अम्बेसडर हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पेड़ों का कत्ल कर जंगल में ही दफना दिए हथियार, प्रोफेशनल लोगों को था बुलाया गया, अब मिल रहे सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश और नए इंवेस्टर्स को लेकर लोग तैयार है। उद्योग को विस्तार के लिए उद्योग समूह तैयार है। राज्य में ऐसे 15 से 20 हजार निवेश के लिए उद्योग तैयार हैं। बता दें कि धामी सरकार दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इंवेस्टर्स समिट के लिए देहरादून से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें